{"_id":"66c92c5bc5bee80c2e0f5234","slug":"fathers-friend-raped-the-teenage-girl-when-the-condition-worsened-the-matter-reached-the-police-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-113564-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पिता के दोस्त ने किशोरी से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर मामला पुलिस तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पिता के दोस्त ने किशोरी से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर मामला पुलिस तक पहुंचा
Sat, 24 Aug 2024 06:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दोस्त की 14 वर्षीय बेटी के साथ 16 अगस्त को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। निजी अस्पताल उपचार कराया गया है। आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनका दोस्त था। उसका घर पर आना जाना था। 16 अगस्त वे बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी घर पहुंचा और मेरे साथ हादसा होने की झूठी सूचना देते हुए बेटी को बाइक से साथ ले गया। पत्नी को पीछे आने की बात कहकर चला गया। दो घंटे बाद बेटी की तबियत बिगड़ने की बात कहकर घर छोड़ गया। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने घटना के दिन कुछ नहीं बताया वह डरी हुई थी। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर उसने अपनी भाभी को फोन करके बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर घटना की जानकारी दी और बताया कि किसी स्थान पर ले जाकर उसको बेहोश कर दिया था। कोतवाल अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।