फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Father taught by working as a laborer, son fulfilled his expectations by passing UP PCSJ

Sambhal News: मजदूरी कर पिता ने पढ़ाया, बेटे ने यूपी पीसीएसजे उत्तीर्ण कर उम्मीद को पूरा किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Father taught by working as a laborer, son fulfilled his expectations by passing UP PCSJ
संभल। मोहम्मद कासिम ने यूपी पीसीएसजे परीक्षा उत्तीर्ण कर संभल जिले का नाम रोशन कियाा है। उन्होंने 135वीं रेंक हासिल की है। संभल के गांव रूकनुद्दीन सराय निवासी वली मोहम्मद हलीम बेचने का काम करते हैं। उनके तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। मोहम्मद कासिम अपने सभी भाई बहनों में पांचवें नंबर के हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्कूल से पूरी हुई है। उसके बाद उन्होंने जेडयू इंटर कॉलेज से वर्ष 2011 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। बीए, एलएलबी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्लयालय से किया है।
विज्ञापन

एलएलएम की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से ली है। अपने पहले ही प्रयास में मोहम्मद कासिम को सफलता मिली है। बुधवार की शाम परिणाम आने के बाद मोहम्मद कासिम के परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। वली मोहम्मद ने बताया कि उनके बेटे ने सिर बहुत ऊंचा कर दिया है। जो उम्मीद थी वह पूरी की। मां अनीसा बेगम की खुशी से आंखे भर आईं। उन्होंने अपने बेटे की कामयाबी के लिए जा दुआ की थी वह पूरी हो गई। मोहम्मद कासिम फिलहाल अलीगढ़ में हैं और उन्होंने फोन पर बात की। बताया कि यूपी जुडीशियल सर्विसेज की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की है। इसकी उम्मीद भी थी। उम्मीद पूरी हुई है।
विज्ञापन

बताया कि उनके वालिद ने मेहनत मजदूरी कर पढ़ाया है। पढ़ाई के लिए जो भी जरूरी संसाधन थे वह दिए और उनकी जो उम्मीद थी वह आज पूरी हो गई है। बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वह अपने परिवार की उस उम्मीद को पूरा कर सके जो उन्होंने की थी। परिवार के साथ दोस्तों का भी पूरा सपोर्ट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed