फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Father misdeed with step daughter in Sambhal up police arrested

पिता ने किया बेटी संग दुष्कर्म: पीड़िता को लेकर थाने पहुंची मां, पुलिस को बताई 12 मई की रात की दास्तान

Fri, 19 May 2023 08:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 May 2023 08:07 PM IST
सार

आरोपी को मनोटा पुल के नजदीक से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Father misdeed with step daughter in Sambhal up police arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के संभल जिले में सौतेले पिता ने 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी बालिका ने अपनी मां को दी। इसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ शुक्रवार को असमोली थाने में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। असमोली थाने पहुंची महिला ने बताया कि उसके दूसरे पति ने 12 वर्षीय बेटी के साथ 16 मई की रात को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पहले पति की मौत होने के बाद करीब सात वर्ष पहले अमरोहा जिले के रजबपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति से शादी की थी। महिला ने बताया कि वह पहले पति के घर में रहती है। दूसरा पति आता रहता था। 

विज्ञापन

16 मई की रात को आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोपी को मनोटा पुल के नजदीक से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed