{"_id":"62034c2e9568c7573b570675","slug":"father-hangs-himself-on-son-refuses-to-marry-in-asmoli-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी: बेटे ने शादी से किया इनकार, पिता ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी: बेटे ने शादी से किया इनकार, पिता ने फंदे से लटक कर दी जान
Wed, 09 Feb 2022 10:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:52 AM IST
सार
संभल के असमोली गांव में एक व्यक्ति ने फंदे से लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसके बेटे ने शादी करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
संभल के असमोली गांव में एक बेटे के शादी से इनकार करने पर परेशान हुए पिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बेटे के शादी से इनकार करने पर ही आहत हुआ था। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया था। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को फिलहाल मामले की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब असमोली थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय व्यक्ति का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसके बेटे की बरात 10 फरवरी को जानी तय है। अब बेटे ने शादी से इनकार किया तो इसी बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
युवक पहले से ही है शादीशुदा
ये भी बताया जा रहा है कि युवक ने दूसरी युवती से पहले ही कोर्ट मैरिज की हुई है और उसने अपने पिता से दूसरी शादी करने से इनकार कर दिया। समाज में बेइज्जती के डर से खेत पर जाकर पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर पिता ने जान दे दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस का पुष्पा स्टाईल: 20 लाख के माल के साथ तस्करों को जेल भेजा
शादी की खुशियां गम में बदली
गांव के एक युवक ने व्यक्ति को लटका हुआ देखा तो पीड़ित परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारा और निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में शादी की खुशियों का माहौल अब गम में तब्दील हो गया है। फिलहाल, घटना की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।