फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   father death in road accident, son injured

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
father death in road accident, son injured
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के संभल-जोया मार्ग पर गांव मनोटा के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों पिता-पुत्र किसी काम से जोया जा रहे थे। गुरुवार को गांव मनोटा निवासी नवाब (65) पुत्र बशीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि मृतक का बेटा इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर किसी काम से अमरोहा जिले के जोया जा रहे थे। जैसे ही गांव मनोटा से निकले तो पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पता उपचार के लिए भेजा। उपचार को जाते समय नवाब की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed