{"_id":"57a398644f1c1b393a2b9060","slug":"faslon-ko-nuksan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर फैक्ट्री के पानी से सैदपुर इम्मा में फसलों को नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीर फैक्ट्री के पानी से सैदपुर इम्मा में फसलों को नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 05 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असमोली के सैदपुर इम्मा में दूध डेरी के साथ एक पनीर फैक्ट्री है। फैक्ट्री का पानी खुली जगह में एक बडा गड्ढा बनाकर भरा गया है। इस पर आसपास के किसानों ने थाना पुलिस से शिकायत की है। किसानों का आरोप है कि उनके खेतों की मिट्टी कट रही है। यह पानी जमीन की उर्वरा शक्ति को क्षति पहुंच रहीं है। आरोप है कि जमीन का कटान हो रहा है। फसलें बर्बाद हो रहीं है। पानी की दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।
किसानों के मुताबिक फैक्ट्री से फेंके जाने वाली सामग्री के कारण आसपास जंगली कुत्तों का जमावड़ा रहता है। इसी प्लांट के आगे से स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ता है। इसकी जांच कराई जाए। मोहम्मद उमर कौसर, अली यासीन इशहाक, संजय सिंह, नीटू शर्मा आबिद राजबीर संतू सिंह आदि ने असमोली पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है। वहीं फैक्ट्री संचालक बशीर अहमद का कहना है कि उनकी डेरी तो बंद चल रही है। पानी उनकी ओर से किसी के खेत में नहीं डाला गया है। इसके बावजूद कुछ लोग शिकायत कर रहे हैं। मौका देख लिया जाए तो हकीकत साफ हो जाएगी। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि वह मौके पर जाकर जांच करेंगे ताकि सही बात सामने आ सके।
विज्ञापन