फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers threw cauliflower on the roadside

Sambhal News: लागत भी नहीं हो रही वसूल, किसानों ने सड़कों पर फेंका गोभी का फूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers threw cauliflower on the roadside
सड़क किनारे फेंकी गई गोभी। - फोटो : सड़क किनारे फेंकी गई गोभी।
संभल। शुरुआत में फूलगोभी का थोक भाव अच्छा रहा, लेकिन जैसे-जैसे मंडियों में गोभी की आवक बढ़ी तो भाव गिरता चला गया। अब लागत छोड़िए फसल को मंडी तक ले जाने का किराया भी वसूल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अगली फसल में देर न हो, इसलिए किसानों को मजबूरन गोभी के खेतों को खाली करना पड़ रहा है। दर्जनों किसानों ने गोभी की फसल कहीं खेतों में जोत दी, तो कहीं तोड़कर सड़कों किनारे फेंक दी है।
विज्ञापन

किसान सोमपाल सिंह, कांता प्रसाद सैनी ने बताया कि शुरुआत में मंडियों में फूलगोभी का थोक भाव अच्छा मिला। लेकिन जैसे-जैसे मंडियों में गोभी की आवक बढ़ी तो भाव लगातार गिरता चला गया। हालत यहां तक पहुंच गई कि लागत तो छोड़िए अब फसल को मंडी तक ले जाने का वाहन किराया भी निकलना बंद हो गया। बताया कि पहले सही भाव मिलने की आस में फसल को खेतों में खड़ा रखा लेकिन न तो उन्हें भाव मिला और न ही गोभी को पैंठ बाजारों में बेचकर घाटे की भरपाई कर सके। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से फसल का आंकलन कराकर नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed