फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers sit on indefinite strike in the power house premises

Sambhal News: बिजलीघर परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers sit on indefinite strike in the power house premises
धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।
बहजोई। एसडीओ विद्युत पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन, अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव संगठन के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि एसडीओ विद्युत की देख रेख में देहात क्षेत्रों में विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार फैला रहे हैं। कभी बिल न जमा करने तथा कभी बिजली चोरी के आरोप लगाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अनियमित कटौती कर शहर में बड़े-बड़े उद्योगों के लिए दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन सभी खामियों को लेकर दोपहर के समय वह जब बिजलीघर पर पहुंचे, तो एसडीओ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे और भड़कते हुए अभद्रता करने लगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले में एक्सईएन चंदौसी को भी पत्र भेजा जा रहा है। इस बीच केपी राणा, दिनेश यादव, शिशुपाल सिंह व वीरेश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसडीओ विद्युत अखिलेश कुमार का कहना है कि विजिलेंस टीम शंकर सिंह के घर चेकिंग के लिए गई थी। वह भी साथ थे। इनके घर समेत पास के दो घरों में भी चोरी से घरेलू बिजली चलती हुई मिली। इस पर विजिलेंस ने इनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, अभद्रता करने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed