{"_id":"5b159b614f1c1b694d8b4b74","slug":"farmers-removed-the-bike-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बाइक रैली निकाल किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बाइक रैली निकाल किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
संभल में दूध और सब्जियांं बिखरते भाकियू के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
किसान महासंघ के आह्वान पर किसानों ने सोमवार को एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार को चेताया है। किसानों ने गन्ना बकाए के भी मांग की है। किसानों ने उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए डा. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग भी उठाई है।
सोमवार को किसान मंडी समिति में एकत्र हुए। किसानों ने संभल की सड़कों पर बाइक रैली निकाली। भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद, किसान एकता जिंदाबाद के नारे के साथ प्रदर्शन करते हुए सभी किसान उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे।
किसानों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में सब्जी और दूध फेंककर आक्रोश जताया। किसानों ने कहा कि अगर सरकार ने मांगें न मानी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भाकियू असली के प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा, मंडल महासचिव संजीव गांधी के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए। किसानों ने कहा कि पहली से 10 जून तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर जयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, नमित चाहल, सरदार मुकेश रहे।