{"_id":"62781c5b99443e4ead5806cc","slug":"farmers-raised-slogans-against-the-junior-engineer-sambhal-news-mbd427356117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने के विरोध में किसानों ने फत्तेहपुर सराय उपकेंद्र पर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने के विरोध में किसानों ने फत्तेहपुर सराय उपकेंद्र पर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। चार दिन से बिजली न आने से परेशान किसानों ने रविवार को फत्तेहपुर सराय विद्युत उपकेंद्र में अवर अभियंता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जेई पर फोन न उठाने का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने बताया कि बिजली आपूर्ति की जानकारी के लिए वह लोग कई बार फोन करते हैं लेकिन, जेई फोन नहीं उठाते।
फत्तेहपुर सराय सबस्टेशन से जुड़े कई गांवों में चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। रविवार को गांव देहली के किसान विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। बिजली आपूर्ति बाधित रहने व अधिकारियों के फोन न उठाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने विद्युत निगम के अवर अभियंता को शिकायत कराने के लिए फोन मिलाया। उनका फोन बंद था। जिसे लेकर किसानों की नाराजगी बढ़ गई। गुस्साए किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना था कि चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न मिलने से खेतीबाड़ी का काम भी प्रभावित है। फसलों की सिंचाई न होने से वह सूख रहीं हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों को है जिनकी उपज दूसरे के नलकूपों पर निर्भर है। आलम यह है कि किसान सिंचाई के लिए चौबीस घंटे बिजली का इंतजार करता है, लेकिन आपूर्ति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
किसानों ने रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति देने की मांग की है। किसानों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुधीर कुमार, देशराज सिंह, पप्पू सिंह, राम बाबू, मोहम्मद अहमद, प्रमोद राघव, मुनेंद्र सिंह, रोविन सिंह, मोनू सिंह, अजीत कुमार, दिनेश सिंह, रमेश सिंह, अशोक कुमार, बनवारी सिंह, रिंकू चौहान, सिद्दू चौहान आदि रहे।