फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers protested alleging lack of electricity supply

बिजली नहीं मिलने का आरोप लगाकर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested alleging lack of electricity supply
संभल। पवांसा के गांव अख्तयारपुर चौबे में पिछले दो दिन से बिजली सप्लाई न मिलने पर किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर किया है। प्रदर्शन कर किसानों ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते धान की फसल सूख रही है। अभी भी करीब 100 बीघा जमीन पर धान की फसल लगानी है। मगर बिजली सप्लाई न मिलने से धान की पौध नहीं लग पा रही है। बताया कि दो महीने में एक महीने की बिजली सप्लाई मिलती है। मगर किसानों को विद्युत विभाग का भुगतान दो महीने का ही करना पड़ता है।
विज्ञापन

देर रात को विद्युत विभाग के लाइनमैन शटडाउन करा कर विद्युत आपूर्ति बंद कर देते हैं। इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग के अधिकारी और उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव से भी की मगर समाधान नहीं हो सका। अभी बिजली सप्लाई कुल 4 घंटे ही मिल पाती है इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर बिजली सप्लाई सुचारू कराए जाने की मांग की है। जिससे फसलों की सिंचाई की जा सके। इस दौरान कल्यान सिंह, गोपाल, विरलेश यादव, अमर सिंह, रामवीर, भान सिंह, रमेश शर्मा, तोताराम, बदन सिंह, हरिशंकर शर्मा, ऋषिराम, नरेंद्र सिंह, रामवीर यादव, शिवा, महिपाल, युसूफ, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed