{"_id":"5ffa04c58ebc3e32f057ecfb","slug":"farmers-protest-in-sambhal-chandausi-chandausi-news-mbd3755542108","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल के किसानों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध यूपी गेट पर किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल के किसानों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध यूपी गेट पर किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। किसान आंदोलन के 45वें दिन जनपद के भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने यूपी गेट गाजीपुर बार्डर पर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जनपद से काफी संख्या में रोजाना किसान आंदोलन में पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है।
भाकियू के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि आठ जनवरी को सरकार और किसानों के बीच नवें दौर की वार्ता भी विफल हो गई। सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करना नहीं चाहती है। किसानों ने भी तय किया है जब तक तीनों किसान विरोधी कानून वापस नहीं होंगे और एमएसपी से कम खरीद को कानून बनाकर अपराध घोषित नहीं किया जाता, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। 26 जनवरी को किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। परेड के दौरान एक तरफ टैंक तो दूसरी ओर ट्रैक्टर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल तक आंदोलन चलाना पड़ा, तो चलाएंगे। पर बिना किसान विरोधी कानून वापस कराए आंदोलन खत्म नहीं होगा। किसान आंदोलन में जनपद संभल के भाकियू कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भागेदारी है। जनपद से सैकड़ों की संख्या में किसान आंदोलन में डटे हुए हैं। प्रशासन की घेराबंदी के बाद भी रोजाना कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, कुंवर पाल सिंह, जबर सिंह, मुकेश यादव, मनवीर सिंह, राजेश मौर्य, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह, ऋषिपाल सिंह, युधिष्ठिर यादव, किशन यादव, मनोज चौधरी, जितेंद्र सिंह, जीतू विश्नोई, राधेश्याम, धर्मेश कुमार आदि मौजूद रहे।