फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmers landed on the road for electricity

बिजली के लिए रंपुरा जट में सड़क पर उतरे किसान, लगाया जाम

Thu, 07 Jun 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Thu, 07 Jun 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
farmers landed on the road for electricity
संभल हसनपुर मार्ग पर किसानों के बीच बैठे अधिशासी अभियंता। - फोटो : अमर उजाला
रंपुरा जट में सब स्टेशन पर पांच दिन से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे किसान बुधवार को सड़क पर उतर आए। किसानों ने संभल-हसनपुर मार्ग पर धरना शुरू कर दिया, जिससे जाम लग गया। यातायात बाधित हो हो गया। सवा दो घंटे बाद जब अधिशासी अभियंता पहुंचे तब आश्वासन मिलने पर जाम खुला। इस दौरान सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे।    
विज्ञापन


रंपुरा जट में भाकियू के आह्वान पर 2 जून से किसानों का बेमियादी धरना चल रहा था। अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की तो बुधवार को दिन में तीन बजे किसान सड़क पर उतर आए। संभल-हसनपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर भाकियू के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मांगें पूरी न हुईं तो किसानों का आक्रोश और भड़केगा। मांगें पूरी न हुईं तो हम सीएम का विरोध करने से भी नहीं हिचकेंगे। जाम की सूचना पर नखासा थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने जाम खुलवाने का प्रयास किया पर वह सफल नहीं हो सके। जेई और एसडीओ ने आंदोलित किसानों से वार्ता का प्रयास किया पर किसान अधिशासी अभियंता को बुलाने पर अड़ गए। शाम 5.15 बजे गजरौला खंड के अधिशासी अभियंता पहुंचे।


उन्होंने कहा कि सात दिनों में रंपुरा जट सब स्टेशन की ओवर लोडिंग को कम किया जाएगा। ताकि किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल सके। उन्होंने बताया कि रंपुरा का लोड अब इकोना सब स्टेशन में शिफ्ट करने के लिए नई लाइन का अवशेष काम पूरा कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर किसान मान गए। किसानों के इस सफल आंदोलन का संचालन भाकियू के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह ने किया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed