फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers' crops are drying up due to lack of electricity

Sambhal News: बिजली नहीं मिलने से सूख रहीं किसानों की फसलें

Thu, 21 May 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 21 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers' crops are drying up due to lack of electricity
बहजोई। भारतीय किसान यूनियन, टिकैत की मासिक पंचायत में बिजली कटौती व विजिलेंस टीम की ओर से किसानों का उत्पीड़न करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार के बरामदे में हुई मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आकस्मिक बिजली कटौती से जिले भर के किसान परेशान हैं। तय समय पर बिजली न मिलने से खेतों में फसल सूख रही है।
विज्ञापन


उन्होंने चेताते हुए कहा कि आकस्मिक बिजली कटौती समेत बिजली से जुड़ीं समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो एसई दफ्तर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा। वहीं, पंचायत में विद्युत विजिलेंस की ओर से किसानों का उत्पीड़न होने के मुद्दे पर भी मंथन कर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, हरिद्वार में 15 से 18 जून तक लगने वाले चिंतन शिविर को लेकर भी बातचीत की गई। इसके अलावा संगठन के विस्तार को लेकर भी जोर दिया गया। पंचायत को रामवीर सिंह यादव, देशराज यादव, चौधरी वीरेंद्र सिंह, अमरसिंह राजपूत, राजेश, मुकेश यादव, राहत जहां सैफी व गायत्री यादव आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता चंद्रपाल सिंह यादव ने तथा संचालन महेश यादव ने किया। इस बीच, मुनेंद्र यादव, दुर्गपाल कुशवाहा, किशन गोपाल व आजाद मलिक आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed