फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer's burnt body found in tube well chamber

Sambhal News: ट्यूबवेल की कोठरी में मिला किसान का जला हुआ शव

Wed, 27 Dec 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 27 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmer's burnt body found in tube well chamber
जुनावई (संभल)। क्षेत्र के गांव कासिमपुर ललरोई निवासी किसान अजयपाल (55) का शव मंगलवार की सुबह खेत पर ट्यूबवेल की कोठरी में जला हुआ मिला। उसकी बाइक व अन्य सामान भी जला मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कासिमपुर ललरोई गांव में अजयपाल सिंह बटाई पर खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। उन्होंने पड़ोस के गांव घौंसली वाहन में जमीन पर बटाई पर फसल की बुवाई की थी। बेटे नीलेश ने बताया कि सोमवार की रात बाइक से फसल की बुवाई करने के लिए खेत पर गए थे। रात में उन्होंने पड़ोसी के ट्यूबवेल से फसल की सिंचाई की। इसके बाद वहीं ट्यूबवेल की कोठरी में सो गए। मंगलवार सुबह तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनका नीलेश उन्हें खेत पर देखने पहुंचा तो उनका शव कोठरी में जला हुआ पड़ा था। साथ ही बाइक, चारपाई व अन्य सामान भी आग से जल चुका था। पिता का शव देखकर उसकी चींख निकल गई। रोने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ ही पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। साथ घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से आग लगना मान रहे लोग
किसान अजयपाल की ट्यूबवेल की कोठरी में जलकर मौत हो गई। कोठरी में उसका शव बाइक के समीप पड़ा हुआ था। बाइक और चारपाई के अलावा अन्य सामान भी जल चुका था। मौके की स्थिति देखने से प्रतीत हो रहा है कि किसान ने ट्यूबवेल बंद करने के लिए स्टार्टर बंद किया हो, उसी समय फॉल्ट होने के बाद आग लग गई होगी। जिसकी चपेट में आकर किसान की मौत हो होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
वर्जन
ट्यूबवेल की कोठरी में जलकर किसान की मौत हुई है। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव पीएम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक जुनावई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed