फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer's body found hanging from a tree.

Sambhal News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from a tree.
धनारी। थाना क्षेत्र के बगढेर निवासी किसान सुभाष (50) का शव एक खेत पेड़ से लटका मिला। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान कर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 13 मई को सुभाष के तीन भाई और दो भतीजों की एक मारपीट के बाद मौत के मामले में न्यायालय द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी हैं। मृतक को पत्नी की दस वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार थाना क्षेत्र के बगढेर निवासी सुभाष अपने घर से खेतों पर जाने को कह कर निकल गया था। शुक्रवार की शाम छह बजे करीब ग्रामीणों ने शव को एक नीम के पेड़ पर लटका देखा। गले में अंगोछा का फंदा कसा हुआ था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। आत्मघाती कदम की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक के फंदा लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि 13 मई को मृतक के तीन सगे भाई महानंद, गिलीचंद उर्फ ग्रीश, नेकपाल और गिलीचंद के बेटे राहुल व राकेश को 25 सितंबर 2017 को मारपीट में गांव के ही एक व्यक्ति की मौत के मामले में उम्रकैद हो चुकी हैं। मृतक के दो बेटे प एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed