{"_id":"623498aa4f5fc06dd63cfe88","slug":"farmer-who-went-to-guard-field-dies-after-being-hit-by-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी: खेत की रखवाली करने गए किसान की ट्रेन से कट कर मौत, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए की अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी: खेत की रखवाली करने गए किसान की ट्रेन से कट कर मौत, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए की अंत्येष्टि
Fri, 18 Mar 2022 08:05 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 18 Mar 2022 08:05 PM IST
सार
गुरुवार की शाम धनारी थाना क्षेत्र के भकरौली निवासी किसान दरवारी लाल खेत की रखवाली करने गए। शुक्रवार को गांव के ही एक शख्स ने उनके शव को रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। परिजनों ने बताया है कि दरवारी लाल घर से नशा करके निकले थे। घर वालों ने बिना पुलिस की सूचना के शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला किसान का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौसी के धनारी थाना क्षेत्र में भकरौली निवासी किसान खेत की रखवाली करने गया था। सुबह किसान का शव रेलवे ट्रैक पर कटा मिला। किसान की मौत से होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भकरौली निवासी किसान दरवारी लाल (40) गुरुवार की शाम घर से खाना खाकर खेत की रखवाली करने के लिए निकले थे। शुक्रवार की सुबह गांव के ही नेत्रपाल सिंह अपने खेतों की रखवाली करने के लिए जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो शव के नजदीक पहुंचे। शव की शिनाख्त कर मृतक के परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद मृतक का परिवार व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दरवारी लाल का शव देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर ही शव अपने घर ले आए। परिजनों ने शव का राजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी के मुताबिक गुरुवार की शाम जब वह घर खाना खाने आये थे। तब वह नशे की हालत में थे। मृतक के परिवार में चार पुत्र व एक पुत्री है। मृतक की पत्नी सूरजमुखी का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन