फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer's organizations protested and submitted memorandum

किसान संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर अलग-अलग सौंपे ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer's organizations protested and submitted memorandum
संभल। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का आंदोलन जारी है। किसान संगठन धरना-प्रदर्शन और ज्ञापनों के माध्यम से सरकार से कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को संभल में भारतीय किसान यूनियन के अराजनैतिक असली व तोमर गुट और ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने धरना-प्रदर्शन के बाद अपने-अपने ज्ञापन प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में किसान अपर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन एडीएम के नहीं मिलने पर किसानों ने उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव से वार्ता की और उन्हें ही ज्ञापन दे दिया। इसके माध्यम से कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने की मांग की गई है। इस मौके पर संजीव गांधी, जयवीर सिंह, अर्जुन सिंह, अमर पाल सिंह, दिलशाद, अफसर अली, महबूब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, भाकियू तोमर गुट के बैनर तले किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने की मांग के अलावा किसानों की अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई है। इसमें कासिद हुसैन, मोहम्मद अंसार, रियासत सैफी, इरशाद अहमद, मोहम्मद कासिम, फुरकान, तालिब, राजेश यादव, भूरा, जुनैद, उवैस, इरशाद, शिवराज सिंह, रिंकू चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, जागेश चौहान, रामवीर सैनी, गुड्डू चौधरी आदि मौजूद रहे। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने भी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान विजयपाल सिंह, सोमपाल सिंह, संजीव शुक्ला, नसरीन, सायमा, शिवा, फिरोज, राजकुमार, रामकरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed