फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer protest for agricultere low

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
farmer protest for agricultere low
संभल/सिंहपुरसानी। संयुक्त किसान मोर्चका में शामिल ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से मेहराना में कृषि कानूनों के विरोध में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार दिया। पंचायत में क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सत्यवान ने कहा कि सरकार के यह तीन कृषि कानून लागू होने से आने वाले दिनों में किसान बर्बाद हो जाएंगे। इसके साथ ही बिजली के निजीकरण का विरोध किया गया। सभा में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शंकर घोष भी मौजूद रहे। उन्हओंने कृषि कानूनों को वापस लेने की वकालत की।
विज्ञापन

किसानों की ओर से भी कानूनों को वापस लेने की मांग बुलंद की गई। प्रमुख रुप से निक्सम चौधरी, डॉ. अनिल कुमार त्यागी, राजेंद्र सिंह, गंभीर सिंह, रामकरण सिंह, रामशरण सिंह, जयवीर सिंह, महेंद्र सिंह, धीरज सिंह, नौसे अली, संजीव गांधी, सूरजपाल सिंह , अजयवीर सिंह, सत्यपाल सिंह ,सोमपाल सिंह राजीव गिल आदि ने पंचायत को संबोधित किया। अध्यक्षता हाजी महबूब हुसैन ने की और संचालन विजय पाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed