फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer leader assaulted district panchayat member after entering the outpost

Sambhal News: चौकी में घुसकर जिला पंचायत सदस्य के साथ किसान नेता ने की मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader assaulted district panchayat member after entering the outpost
सौंधन। कैलादेवी थाने की पुलिस चौकी खिरनी में सपा के वार्ड संख्या 14 से जिला पंचायत सदस्य राम निवास के साथ किसान नेता मिथलेश शास्त्री ने मारपीट की। पुलिस का दावा है कि आरोपी मारपीट कर मौके से भाग गया। जिला पंचायत सदस्य की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें किसान नेता के अलावा दो-तीन अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि वह अपनी कार मरम्मत कराने के लिए संभल गए थे। बृहस्पतिवार की शाम रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव खोजापुर स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान खिरनी पुलिस चौकी पर दरोगा और सिपाही ने गाड़ी रोक दी। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि दरोगा से जब गाड़ी रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली है कि संभल से आते समय किसी के साथ हादसा किया है। इसलिए गाड़ी को किनारे खड़ी कर चौकी में बैठ जाओ।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य का आरोप है कि जब वह पुलिस चौकी में बैठे थे तो किसान संगठन भाकियू अराजनैतिक के जिला संयोजक मिथलेश शास्त्री ने मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने बचाया। खिरनी पुलिस चौकी प्रभारी रोशन सिंह का दावा है कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। यह घटना चौकी के बाहर हुई थी। मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed