फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer killed due to collision with tanker, road jammed for one hour

टैंकर की टक्कर से किसान की मौत पर एक घंटे तक सड़क पर लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed due to collision with tanker, road jammed for one hour
बहजोई में टैंकर की टक्कर से किसान की मौत के बाद लगी भीड़। - फोटो : CHANDAUSI
संभल। बहजोई-रजपुरा मार्ग पर गांव चाटन के तिराहे के पास टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों व परिजनों को समझाया। करीब एक घंटे बाद ग्रामीण माने और जाम खुल सका। इस बीच कई वाहन भी जाम के चलते फंसे रहे। वहीं, पुलिस ने किसान के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। चालक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया है। हादसा हुआ।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब बहजोई-रजपुरा मार्ग स्थित गांव चाटन के तिराहे के पास बहजोई की ओर से जा रहे एक दूध के टैंकर ने साइकिल सवार 48 वर्षीय किसान बलराम उर्फ बालकराम निवासी गांव ड्योढाई को टक्कर मार दी। घायल किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान मय पुलिस के मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कई बार सड़क से किसान के शव को उठाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों की ओर से शव को सड़क से उठने नहीं दिया गया। करीब घंटे भर तक सड़क पर जाम लगा रहा। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। सीओ ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक को हिरासत में लेकर टैंकर को भी कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

चालक व टैंकर को मौके पर लाने की मांग पर अड़े रहे परिजन
बहजोई। हादसे के बाद पुलिस ने चालक व टैंकर को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया वहीं, परिजन व ग्रामीणों आरोपी चालक व टैंकर को मौके पर लाने की मांग करते हुए करीब घंटे भर तक सड़क पर जाम लगाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी मदद की लगाई गुहार
बहजोई। सड़क हादसे में किसान बलराम उर्फ बालकराम की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने सरकारी मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सरकारी मदद मिल जाए तो परिवार को काफी हद तक राहत रहेगी।
दवा लेकर वापस लौट रहा था किसान
बहजोई। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक किसान बलराम उर्फ बालकराम बहजोई से दवा लेकर साइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहा था कि गांव चाटन के तिराहे पर हादसा हो गया और उनकी जान चली गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे
बहजोई। हादसे में किसान की मौत की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी समेत कमल कुमार व भुवनेश राघव मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकारी मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed