{"_id":"6907bfdbb24e669d4200e4a3","slug":"farmer-irrigating-potato-crop-assaulted-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128677-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आलू फसल की सिंचाई कर रहे किसान से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आलू फसल की सिंचाई कर रहे किसान से मारपीट
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बिजपुरी में रविवार को शाम 5.30 बजे तीन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर आलू की फसल की सिंचाई कर रहे किसान को गाली-गलौज पीटकर घायल कर दिया। भीड़ को देखकर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।
गांव बिजपुरी निवासी नेकस यादव ने बताया कि बुजुर्ग पिता मुन्नालाल यादव भतीजी के साथ रविवार की शाम खेत पर आलू की फसल की सिंचाई कर रहे थे। आरोप है कि गांव के ही तीन लोग पुरानी रंजिश को लेकर खेत पर आकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पिता के साथ लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर पर आई किसानों की भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एंबुलेंस से घायल मुन्नालाल यादव को संभल के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
थाना पुलिस को घटना की तहरीर देकर स्वास्थ्य परीक्षण और रिपोर्ट दर्ज की मांग की है। कहा कि रात तक पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया। सोमवार को मामले की शिकायत एसपी से की जाएगी। संवाद