फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer hurt by property dispute commits suicide

Sambhal News: संपत्ति विवाद से आहत किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer hurt by property dispute commits suicide
सरायतरीन (संभल)।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में 55 वर्षीय ग्रामीण ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खेत में खड़े पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतारा और घर ले गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक किसान के दो बेटे हैं। छोटे बेटे के साथ मृतक रहता था। कुछ दिनों से बड़े बेटे ने संपत्ति का बंटवारा करने की मांग उठाई थी। इसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी उनके घर पर पुलिसकर्मी पहुंचे थे। जिस समय पुलिस विवाद की सूचना पर पहुंची थी, किसान घर पर था। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के विवाद से आहत होकर ही ग्रामीण खेत पर पहुंचा और पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो मृतक के बेटों को सूचना दी। देर शाम ग्रामीण के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed