फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer got electrocuted by touching the tree, died

पेड़ को छूने से किसान को लगा करंट, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer got electrocuted by touching the tree, died
संभल। दवा लेने घर से निकले हाजीबेड़ा निवासी किसान सोविंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। उन्होंने जैसे ही पेड़ को छूआ उन्हें करंट लग गया। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों को यह जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कच्चे मार्ग किनारे गुजर रही हाईटेंशन लाइन का करंट पेड़ के सहारे नीचे तक आ गया था। इसी की चपेट में किसान आ गया और करंट लग गया। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव हाजीबेड़ा निवासी सोविंद्र (50) पुत्र नारायण तबियत खराब होने पर मंगलवार को दवा लेने ऐंचोड़ा कंबोह जा रहे थे। रास्ते में धूप अधिक होने के चलते एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बताते हैं कि पेड़ को उन्होंने जैसे ही छुआ, उन्हें विद्युत करंट लग गया। बताया जाता है कि पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, पेड़ से लाइन टच हुई तो करंट नीचे तक आ गया। इससे सोविंद्र की मौत हो गई। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी तो परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed