फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer dies due to curent

सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
farmer dies due to curent
संभल। धान की पौध में सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बिजली विभाग को सूचना दी लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीण में रोष पनप गया। वहीं किसाना के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह सात बजे करीब बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव देवापुर निवासी मुंशी (35) पुत्र सुखराम की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह सात बजे धान की पौध की सिंचाई करने के लिए खेत पर गए थे।
विज्ञापन

सिंचाई करने के दौरान ही हाईटेंशन लाइन से उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी महेश्वरी ने बताया कि उनका भी नलकूप है लेकिन दस हजार रुपये का बकाया होने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कनेक्शन काट दिया था। इसलिए दूसरे नलकूप से सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed