{"_id":"67820dc1afab9a3081004f53","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-sambhal-news-c-204-1-chn1002-116710-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
Sat, 11 Jan 2025 03:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:49 PM IST
विज्ञापन
बबराला।
गांव गोठना के कल्यान सिंह (59) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह वह खेत की ओर जा रहे थे। परिजनों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
गुन्नौर के गोठना निवासी कल्यान सिंह खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को खेत पर जा रहे थे। तभी गांव से कुछ दूर बहलोलपुर रोड पर उन्हें किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीराें ने उन्हें घायल अवस्था में पड़े देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर आए परिजन उन्हें पहले गुन्नौर अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें रेफर कर दिया। शाम को अलीगढ़ में इलाज के समय उनकी मौत हो गई। देररात उनका शव गांव पहुंचा। कल्यान सिंह के बेटे नेम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार राजघाट गंगातट पर किया गया।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद