फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer dies after being crushed under trolley wheel, family members accuse him of murder

Sambhal News: ट्राॅली के पहिए के नीचे दबने से किसान की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 09 Jan 2024 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 09 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being crushed under trolley wheel, family members accuse him of murder
संभल। किराए के ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना तौल कराने डीएसएम शुगर मिल रजपुरा गए गांव जहानपुर निवासी किसान रवि (22) की ट्राली के पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चीनी मिल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया और मिल की चैन बंद करा दी। इस हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजन व अन्य ग्रामीणों को समझाया। परिजनों का आरोप है कि रवि की हत्या की गई है। पहले पिटाई की और बाद में कुचल दिया। मारपीट की पुष्टि अन्य किसानों ने भी की है। इसलिए परिजन हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि ट्रैक्टर चालक ने परिजनों को सूचना दी थी कि रवि सर्दी से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे सोया हुआ था। इसी दौरान कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली उसको दबा कर चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ग्रीशचंद्र ने बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर रवि चीनी मिल गया था। रात को चीनी मिल से टोकन मिलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को यार्ड में खड़ा कर दिया था। पीड़ित पिता का आरोप है कि सोमवार की सुबह करीब चार बजे उनके बेटे का ट्रैक्टर चालक से विवाद हो गया था। उसने कई लोग बुलाकर बेटे की पिटाई कराई और बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया। हत्या को हादसा बताते हुए घर पर पहुंचकर सूचना दी कि रवि सोते समय पहिए के नीचे दब गया और मौत हो गई। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर शांत किया और मिल परिसर से बाहर निकाला। इसके बाद चैन चालू हो सकी। पीड़ित पिता ने बताया कि रवि इकलौता बेटा था। तीन बेटियां हैं। वर्ष 2018 में शादी हुई थी। एक बेटी और एक बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी कविता सदमे है। थाना प्रभारी अमृत लाल ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिली नहीं है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि युवक का ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक व अन्य लोगों से विवाद हुआ था। अब पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित परिवार मिल परिसर में गया था। चैन करीब 40 मिनट तक बंद रही। बाद में पीड़ित परिजन चले गए। पुलिस कार्रवाई करेगी।- आशीष शर्मा, जीएम, डीएसएम शुगर मिल, रजपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed