फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer dies a month after stray dog ??bite

आवारा कुत्ते के काटने के एक माह बाद किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

आवारा कुत्ते के काटने के एक माह बाद किसान की मौत हो गई।दो दिन पहले किसान को हाइड्रोफोबिया के लक्षण दिखाई दिए थे।सभी जंगल में घूम रहे आवारा कुत्तों ने किसान पर हमला कर काट लिया था।

विज्ञापन
Farmer dies a month after stray dog ??bite

विस्तार

आवारा कुत्ते के काटने के एक माह बाद किसान की मौत हो गई। दो दिन पहले किसान को हाइड्रोफोबिया के लक्षण दिखाई दिए थे। परिजन अलीगढ़ में देसी इलाज कराते रहे और रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक किसान ने एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं लगवाई थी।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा राम रायपुर निवासी किसान उदयवीर सिंह (30) एक माह पहले अपने खेत में बाजरे की फसल को बोने जा रहे थे। सभी जंगल में घूम रहे आवारा कुत्तों ने किसान पर हमला कर काट लिया था। उदयवीर के छोटे भाई चंद्रभान ने बताया कि कुत्ते के काटने की बात उन्होंने घर आकर नहीं बताई थी और न ही एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई थी। उदयवीर को एक-दो दिन पहले हाइड्रोफोबिया के लक्षण दिखाई दिए थे। तब उदयवीर ने परिजनों को बताया था कि उन्हें एक माह पहले कुत्ते ने काटा था। उसके बाद परिजन उन्हें देसी उपचार के लिए अलीगढ़ क्षेत्र के जरगवां में चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उदयवीर को इलाज करने से मना कर दिया। वहां से उसे बरेली उपचार के लिए जा रहे थे। रास्ते में जाते समय उसकी मौत हेे गई। मृतक के तीन बेटे व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

हाइड्रोफोबिया के लक्षण
लक्षणों में बुखार, सिर दर्द, अतिरिक्त लार बनना, मांसपेशियों में ऐंठन, पक्षाघात, मानसिक भ्रम शामिल होता है।
कुत्ता काटने के बाद क्या करें
- कुत्ते की सतत निगरानी करें।
- कुत्ता मरा या नहीं देख लें।
- कुत्ते की मौत इस बात का सबूत है कि उसके अंदर थे रैबीज के विषाणु
- पांच बार रैबीज का टीका लें
- टीका निर्धारित तिथि में ही लें
- काटने के बाद उस स्थल को डिटॉल से धो दें।
- कटे स्थान को छोटे बच्चे को न छूने दें।
कुत्ते के काटने पर एंटी रैबीज वैक्सीन अवश्य लगवाएं। लापरवाही न बरतें। लापरवाही घातक हो सकती है।
डॉ. हरवेंद्र सिंह, एमओआईसी सीएचसी, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed