{"_id":"5e3b0e038ebc3ee58c1ea65b","slug":"farmer-death-to-falling-from-roof-chandausi-news-mbd3388695198","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिर कर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिर कर युवक की मौत
विज्ञापन
चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र के चितौरा गांव में मंगलवार की देर शाम को मकान की छत के ऊपर चल रही नामकरण संस्कार की दावत खाने के दौरान बंदर द्वारा झपट्टा मारने पर हड़बड़ाकर ग्रामीण छत से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजन उसे चंदौसी के निजी अस्पताल लाए। लेकिन, डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रहोली का मझरा चितौरा में मंगलवार को प्रेमशंकर ने पुत्र के नामकरण संस्कार की दावत दी थी। दावत का आयोजन गांव के ही नेमपाल की छत पर किया गया था और गांव के काफी लोग दावत खाने पहुंचे। देर शाम सात बजे गांव का रामबाबू (40) पुत्र नैनसुख भी दावत खा रहा था।
जैसे ही राम बाबू खाना खाने के उपरांत पत्तल छत से नीचे फेंक ही रहा था। तभी बंदर ने पत्तल पर झपट्टा मार दिया। जिससे रामबाबू हड़बड़ा गया और सिर के बल छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते है कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
लेकिन, फिर भी परिजन उसे आनन-फानन में मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों व गांव में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। रामबाबू के बड़े भाई सुरेश ने बताया कि मृतक के दो बेटे राजकुमार, शिवम और पत्नी गीता देवी हैं। वह गांव में खेती किसानी करता था। उसके घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है।