{"_id":"5f63c26c8ebc3e32af74d030","slug":"farmer-death-in-sambhal-sambhal-news-mbd362985999","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते समय किसान की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते समय किसान की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव करछली निवासी एक किसान की धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करते समय अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरुवार को दोपहर गांव करछली निवासी किसान हरपाल का 22 वर्षीय बेटा देवपाल अपने खेत पर धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी हालत खराब हो गई।
परिजन आनन-फानन में संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी सर्वेश का रोरो कर बुरा हाल है। युवक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है।