{"_id":"60f933f98ebc3e79bf754b56","slug":"farmer-beaten-and-shot-by-miscreants-in-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: फसल की सिंचाई करने खेत पर पहुंचे किसान को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: फसल की सिंचाई करने खेत पर पहुंचे किसान को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर
Thu, 22 Jul 2021 02:31 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:31 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि इस समय उनके खेत में धान की फसल लगी हुई है, जिसकी सिंचाई करने के लिए धर्मवीर बुधवार की देर रात बिजली आने के बाद खेत पर पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट कर गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
संभल में फसल की सिंचाई करने खेत पर पहुंचे एक किसान को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया और गोली मार कर भाग गए। किसी तरह किसान ने परिजनों को फोन से घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। बुधवार देर रात 11.30 बजे के करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी धर्मवीर उर्फ भोला को खेत में पकड़ कर बदमाशों ने मारपीट की और पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन
पीड़ित किसान के परिजनों ने बताया कि उनका खेत गांव लहरशीश के खेत खलियान में हैं। इस समय धान की फसल लगी हुई है, जिसकी सिंचाई करने के लिए धर्मवीर बुधवार की देर रात बिजली आने के बाद खेत पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट कर गोली मार दी। उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हयातनगर थाना इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गोली चलने का मामला सामने आ रहा है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।