ि
संभल। हयातनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डा. प्रभा शर्मा के नेतृत्व में लॉक डाउन के चलते सोशल मीडिया के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुपम स्वामी, डा. आसिम बताया कि लॉकडाउन के समय में हमें देश को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। बताया कि लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ऐसे महत्वपूर्ण कार्यों को अमल में लाने से देश में आर्थिक उन्नति और विकास के लिए फायदेमंद होगा। हमें स्वदेशी अपनाना चाहिए, लेकिन विदेशी उत्पादों की चकाचौंध और मूल्य को देखकर हम स्वदेशी उत्पादों की अहमियत को भूल जाते हैं। विदेशी उत्पाद सस्ते होते हैं लेकिन देश मे बने उत्पादों की तरह टिकाऊ नहीं होते। स्वदेशी अपनाने से जहां देश के उत्पादों का बाजार बढ़ेगा। वहीं विदेशी उत्पादों का बहिष्कार होने से उनके व्यापार पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए भारत के हर नागरिक को स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने पर जोर देना चाहिए। रासेयो के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं अशहर, मोहम्मद नबील, एकता, मानसी तोमर, फ़ाजला, सबा, अवन्तिका, अंकित, अलवीना आदि भी स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।।