{"_id":"5f62789e8ebc3e98240c8205","slug":"fake-duda-employee-arrested-in-sambhal-chandausi-news-mbd362865924","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली को फर्जी डूडा कर्मी बनकर पहुंचे एक युवक को दबोचा, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली को फर्जी डूडा कर्मी बनकर पहुंचे एक युवक को दबोचा, दूसरा फरार
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला बारहसैनी में प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थी के घर फाइल पास कराने के नाम पर अवैध वसूली को पहुंचे फर्जी डूडाकर्मी को लोगों ने पकड़ा लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लाभार्थी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चंदौसी के मोहल्ला बारहसैनी निवासी पूनम रानी ने प्रधानमंत्री आवास के लिए फाइल जमा की थी। मंगलवार को पूनम के पास एक व्यक्ति का फोन आया तथा आवास योजना का सर्वे करने की बात कही। बताया कि वह घर आकर सर्वे करेंगे। बुधवार को दो युवक बाइक से पूनम के घर पहुंच गए। पूछने पर आरोपी युवकों ने बताया कि वह डूडा कर्मी हैं। पूनम की फाइल मंजूर कराने के नाम पर आरोपी युवकों ने 15 हजार रुपये की मांग की। महिला को शक हुआ, तो उसने अपने परिचित और पड़ोसी मंतेश वार्ष्णेय को फोन कर घटना बताई।
उन्होंने डूडा जेई से सर्वे के बारे में पूछा, तो उन्होंने किसी भी तरह के सर्वे से इंकार कर दिया। मंतेश कुछ लोगों के साथ पूनम के घर पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर दोनों सकपका गए और एक युवक मौका पाकर फरार हो गया। पकड़े युवक ने अपना नाम यामीन निवासी नरौली बताया है। मोहल्ले के लोग उन्हें पकड़कर राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास पर ले गए। वहां आरोपी यामीन को पुलिस के हवाले कर दिया। पूनम रानी ने पुलिस को आरोपी यामीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विभाग में इस नाम का कोई कर्मचारी कार्यरत नहीं हैं। यह फर्जी लोग हैं, जो विभाग को बदनाम कर रहे हैं। सर्वे करने वाली कंपनी की ओर से भी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिलवाई गई है।
अंजू सिंह, जिला परियोजना निदेशक डूडा।
कंपनी के डीसी ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
जनपद संभल में रूद्राभिषेक इंटरप्राइजेज कंपनी आवास योजना में लाभार्थियों की फाइल एकत्र करने और रिपोर्टिंग का काम कर रही है। कंपनी के जिला समन्वयक ने इंस्पेक्टर चंदौसी को दी तहरीर में बताया कि यामीन और दूसरा युवक उनके यहां काम नहीं करते हैं। दोनों फर्जी हैं, तथा विभाग की छवि खराब कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।