फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fair special passenger train will be operated on 18th and 19th

18 और 19 को होगा मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fair special passenger train will be operated on 18th and 19th
बहजोई। गंगा स्नान को लेकर बरेली-अलीगढ़ रेलमार्ग पर बहजोई रेलवे स्टेशन से होकर दो दिन मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक प्रेमराज मीणा ने बताया कि 18 नबंवर को मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन बरेली से चलकर चंदौसी होते हुए सुबह 7.55 बजे बहजोई रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद दो मिनट के स्टापेज के बाद सुबह 7.57 बजे राजघाट और अलीगढ़ की ओर रवाना होगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इसी प्रकार यह पैसेंजर ट्रेन अलीगढ़ से चलकर राजघाट होते हुए दोपहर 2.12 बजे बहजोई रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट के स्टापेज के बाद ट्रेन दोपहर 2.14 बजे चंदौसी व बरेली के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को भी मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का इस रूट पर आने व जाने का यही समय रहेगा। बता दें कि बीते दिनों श्रीवार्ष्णेय सभा के पदाधिकारियों में लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट समेत अन्य पदाधिकारियों की ओर से गंगास्नान को लेकर चंदौसी-अलीगढ़ मार्ग पर ट्रेन का संचालन कराए जाने की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed