फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   faimily,shaheed,warning

शहीद की फैमिली आमरण अनशन पर, आत्मदाह की दी धमकी

Sat, 20 May 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 20 May 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
faimily,shaheed,warning
पनसुखा मिलक में अनशन पर बैठे शहीद के परिजन और साथ में ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
सीएम को गांव बुलाने की मांग को लेकर शहीद सुधीश कुमार की मां, पत्नी, पिता, भाई समेत 12 परिजन शुक्रवार को आमरण अनशन पर बैठ गए। जानकारी पर मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने मनाने की कोशिश की, मगर बात नहीं बनी।
विज्ञापन


इधर, शहीद की पत्नी बोलीं- मेरे पति देश के लिए शहीद हो गए, सीएम इतना भी सम्मान न दे सके तो मैं आत्मदाह कर लूंगी। शहीद की मां ने भी आत्मदाह की धमकी दी है। वहीं, ग्रामीणों ने बीजेपी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि, शहादत के बाद नेताओं ने गांव के विकास समेत तमाम वादे किए थे, मगर फिर ध्यान नहीं दिया।      
विज्ञापन


गांव पनसुखा मिलक निवासी ब्रह्मपाल सिंह के बेटे सुधीश कुमार भारतीय सेना में सैनिक थे। भारत-पाक सीमा पर राजौरी में 16 अक्तूबर वर्ष 2016 को शाम को करीब 4.00 बजे शहीद हो गए थे। शहीद का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बुलाने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भाजपाइयों ने मुद्दा बना लिया था पर सपा परिवार में रार के चलते अखिलेश यादव नहीं आए। बाद में भाजपाइयों ने शहीद के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने और गांव के विकास के लिए वादों की झड़ी लगा दी थी।

सपा समेत दूसरे दलों के नेताओं ने भी तमाम वादे किए थे, मगर फिर वादे पूरे करने की ओर ध्यान नहीं दिया। इसी बीच 21 मई को सीएम योगी के मुरादाबाद आने का कार्यक्रम बना तो गुरुवार को तीन गांवों के लोगों ने पंचायत बुला ली। 


सहमति बनी की सीएम को बुलाकर उनके दल समेत सभी दलों के नेताओं के वादे और हकीकत का आईना दिखाया जाय। इस पर पंचायत में आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया।

इसको लेकर शुक्रवार को सुबह 8.00 बजे शहीद की पत्नी कविता, मां हरवती, पिता ब्रह्मपाल, भाई अनिल, चाचा सुधीर, भाई मनोज, चाचा डॉ. मुनिदेव, चाचा चंद्रपाल, चाचा हेमराज, चाचा प्रमोद, दादा जागन सिंह, भाई ब्रजेश शहीद की समाधि पर आमरण अनशन पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम राशिद अली खां और सीओ बीपी सिंह बालियान भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed