फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Factionalism intensifies within the Congress; city president accuses district president of promoting dynastic politics.

Sambhal News: कांग्रेस में गुटबाजी तेज, शहर अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष पर लगाया परिवारवाद का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Factionalism intensifies within the Congress; city president accuses district president of promoting dynastic politics.
संभल। कांग्रेस की जिला और शहर कमेटी में अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। शहर कमेटी के महासचिव अंजार मंसूरी और सचिव नईम के इस्तीफे के बाद विवाद बढ़ने लगा है। कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष शिवकुमार गौतम ने जिलाध्यक्ष पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि वह हाईकमान को पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे। उनकी कमेटी के पदाधिकारियों से साजिशन इस्तीफा दिलाया गया है। वह इसकी पार्टी हाईकमान में लिखित में शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष ने इन इस्तीफों को एक सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर कांग्रेस कमेटी की लोकप्रियता से घबराकर यह घटनाक्रम कराया गया है। कहा कि जिलाध्यक्ष ने परिवार के कई सदस्यों को संगठन में जिम्मेदारियां दी है। इनमें जिलाध्यक्ष के बेटे, भतीजे और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। शहर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी है, किसी एक परिवार की नहीं। इस मामले में जब जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि कार्यालय सचिव बेटे बिलाल को बनाया गया है। भतीजे को कोषाध्यक्ष बनाया है। यह कोई गलत भी नहीं है। मेरा बेटा और भतीजा पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि शहर अध्यक्ष ने अपने परिवार के सदस्यों को शहर कमेटी में पदाधिकारी बनाया हुआ है तब उनको परिवारवाद नहीं दिखता है। वह भी तो परिवार के लोगों को कमेटी में शामिल किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed