{"_id":"6758b1c4dbf0cf0b6b01b027","slug":"faces-of-50-more-miscreants-came-to-light-in-the-uproar-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117251-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बवाल में 50 और उपद्रवियों के चेहरे सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बवाल में 50 और उपद्रवियों के चेहरे सामने आए
Wed, 11 Dec 2024 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को संभल में बवाल करने वाले 50 और बवालियों के चेहरे सामने आए हैं। साथ ही कई आरोपियों के नाम की भी जानकारी हुई है। एसपी ने बताया कि अभी तक 450 चेहरे सामने आ चुके हैं। 100 से ज्यादा बवालियों के नाम की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। अब गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 41 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान नखासा तिराहे के बाद हिंदूपुरा खेड़ा में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया था। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। इन सभी उपद्रव के स्थानों पर पुलिस ने वीडियो बनाई थी और फोटो लिए थे। इन्हीं वीडियो और फोटो से उपद्रवियों के चेहरे निकाले जा रहे हैं। मंगलवार को 50 और बवालियों के चेहरे सामने आए हैं। जिनमें से कई बवालियों के नाम की भी जानकारी हो चुकी है। अभी तक 450 बवालियों के चेहरे सामने आ चुके हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
नकाबपोश पत्थरबाजों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती : जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में सबसे ज्यादा उत्पात मचाने में नकाबपोश पत्थरबाज आगे रहे थे। इन नकाबपोश की पहचान करने में पुलिस को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर नकाबपोश पत्थरबाज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इसलिए इन उपद्रवियों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। एसपी का कहना है कि कई नकाबपोश पत्थरबाजाराें को गिरफ्तार भी किया जा चुका है लेकिन अन्य की पहचान कराने और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।