फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Expressed anger over Kolkata incident, raised demand for hanging of accused

Sambhal News: कोलकाता कांड पर रोष जताया, आरोपियों को फांसी की मांग उठाई

Mon, 26 Aug 2024 02:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 26 Aug 2024 02:31 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over Kolkata incident, raised demand for hanging of accused
संभल। नगर के शहीद भगत सिंह पार्क में रविवार को भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का विरोध जताया। पदाधिकारियों ने मोमबत्ती जलाकर मृतका को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

सचिव मुदिता गुप्ता ने कहा कि सरकार से मांग है कि ऐसे निर्मम काम करने वालों को फांसी की सजा देनी चाहिए। चंचल सनी गुप्ता ने कहा कि ऐसे दरिंदों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि भविष्य में कोई भी ऐसा जघन्य अपराध करने की सोच भी न सके। प्रीति देवल ने कहा कि यदि एक औरत अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षित नहीं है तो इससे बड़ी भारत के लिए कोई विडंबना नहीं है। इस दौरान अजय रस्तोगी, मनीष गुप्ता, मंजू रस्तोगी, उमेश गर्ग, रवि अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, मुकेश रस्तोगी, आलोक गुप्ता, संजय देवल, महिमा अग्रवाल, पारुल रस्तोगी, अनुप्रिया अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed