फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Express train affected, Subedarganj delayed by ten hours

Sambhal News: एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित, सूबेदारगंज हुई दस घंटे लेट

Sat, 13 Jan 2024 03:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 13 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Express train affected, Subedarganj delayed by ten hours
चंदौसी। कोहरे का कहर ट्रेनों के संचालन पर भी हो रहा है। इसके चलते ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। शुक्रवार को चंदौसी से होकर देहरादून जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब दस घंटे देरी से पहुंची। अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंची। यात्रियों को सर्दी में प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। कोहरे व ठंड से रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोहरे के चलते लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित रही। कई ट्रेन चंदौसी स्टेशन पर देरी से पहुंची। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देहरादून जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस नौ घंटे 55 मिनट देरी से पहुंची। सूबेदारगंज एक्सप्रेस का समय चंदौसी स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 05: 25 बजे का है। लेकिन कोहरे के चलते यह ट्रेन दोपहर बाद 03: 15 बजे पर स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही चंदौसी से होकर चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय सुबह 04: 55 बजकर न आकर ढाई घंटे की देरी से सुबह 07:30 बजे स्टेशन पहुंची। वहीं इंदौर से चलकर चंदौसी के रास्ते बरेली को जाने वाली इंदौर बरेली एक्सप्रेस भी पौने तीन घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। इंदौर बरेली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 01: 05 बजकर न आकर दोपहर 03:50 पर स्टेशन पहुंची। इसके अलावा बरेली अलीगढ़ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से सवा एक घंटे लेट रही। यह ट्रेन अपने समय दोपहर 02: 55 पर न आकर शाम 04: 09 पर चंदौसी पहुंची।
विज्ञापन

ठंड व कोहरे के चलते रोडवेज बसों का संचालन भी डगमगा गया है। चंदौसी स्टेशन से रोजाना 91 बसों संचालित होती है। ठंड व कोहरे के कारण कम यात्री ही निकल पा रहे हैं। इस असर रोडवेज बसों पर पड़ रहा है। शासन के निर्देश है कि कम यात्री होने पर बसों का संचालन न किया जाए, दूसरी बसों से यात्रियों को भेजा जाएगा। कम यात्रियों के कारण रोडवेज बस कम संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed