फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Explosion while grinding sulfur-potash, youth's face burnt

गंधक-पोटाश पीसते समय धमाका, युवक का चेहरा जला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Explosion while grinding sulfur-potash, youth's face burnt
दिवाली के दिन गंधक-पोटाश को मिलाकर ईट से पीसते समय तेज धमाके के साथ फट गई। जिससे युवक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया तथा दायें हाथ में फ्रैक्चर हो गया। जिसे परिजनों ने नगर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर मंगलवार को युवक को मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि उसे गंधक-पोटाश किसी बच्चे ने पीसने को दी थी। कोतवाली क्षेेत्र के समर टोला निवासी युवक अंकित 18 वर्ष पुत्र सोमवार की शाम को गंधक-पोटाश को मिलकर ईंट से पीस रहा था। तभी अचानक तेज धमाका हो गया। जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। हादसे में युवक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया और दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को सुभाष रोड स्थित निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मंगलवार को युवक को मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजनों को चिकित्सक ने बताया कि युवक का सीटी स्कैन कराना जरूरी है। युवक की मां राधा ने बताया कि किसी बालक ने उनके पुत्र अंकित को गंधक-पोटाश पीसने को दी थी और पीसते समय हादसा हो गया। परिजन झुलसे युवक को मुरादाबाद ले गए हैं।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के धुरैटा गांव में सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब गंधक-पोटाश मिलाते समय विस्फोट हो गया। हादसे में किशोर झुलसकर घायल हो गया। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गंधक और पोटाश को मिलाने के बाद एक लंबी छड़ में भरकर जोर से जमीन पर पटकना होता है। इसके बाद एक तेज आवाज में पटाखे जैसा धमाका होता है। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी में इसका चलन तेजी से बढ़ा है। जिससे हादसे हो रहे हैं। धुरैटा निवासी सनी कुमार पुत्र सरवन सिंह गंधक-पोटाश मिलाते समय विस्फोट से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सनी कुमार ने बताया कि दीपावली के पर्व पर आतिशबाजी करने के लिए गंधक-पोटाश मिला रहा था। तभी अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें में गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल परिजनों ने पवांसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर दौलतपुुरी गांव में लोकेश के जेब में जलता हुआ पटाखा फेंक दिया गया। जिससे वह झुलस गया। घायल होने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed