फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   exam of eight class at corona time

शासन के निर्देश को ताक पर विद्यालय में कराई जा रही जूनियर हाईस्कूल की परीक्षाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
exam of eight class at corona time
चंदौसी के घटलेश्वर गेट स्थित बाबूराम सरस्वती इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी? - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। शासन के निर्देशों को ताक पर रखकर बाबू राम इंटर कॉलेज में जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं। कोरोना महामारी के चलते कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद हैं। केवल ऑनलाइन पढ़ाई व परीक्षा ही संपन्न हो सकी है। इसके बाद विद्यालय द्वारा अपनी मनमानी के चलते कक्षा छह से आठ के बच्चों की परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण शासन ने जूनियर हाईस्कूल तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को केवल ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है तथा परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही संपन्न कराई जा रही हैं। लेकिन घटलेश्वर गेट स्थित बाबू राम इंटर कॉलेज में शासन के निर्देशों को ताक पर रख कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा कराई जा रही है। रोजाना विद्यालय आकर परीक्षा देने से छात्र-छात्राओं में कोरोना महामारी का खतरा बढ़ गया है। जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि कक्षा आठ तक का कोई विद्यालय नहीं खोला जाएगा। शासन ने कक्षा नौ व उससे ऊपर के विद्यालय को नियम के तहत खोलने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बाबूराम सरस्वती इंटर कॉलेज में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा संपन्न होने से शासन के निर्देशों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। भले ही विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है या विद्यार्थी मास्क लगाकर परीक्षा दे रहे हों। जब शासन के निर्देश ही नहीं है तो कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं के स्कूल किसके निर्देश पर खोले गए या परीक्षाएं कैसे कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूराम सरस्वती इंटर कालेज में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं विद्यालय में संपन्न कराने की जानकारी मिली है। डीआईओएस व बीएसए को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उनके निर्देश मिलने पर विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महजरुल इस्लाम, एबीएसए, ब्लाक बनियाखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed