फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   evm made online with mobile app

मोबाइल एप से ऑनलाइन हुईं ईवीएम

Tue, 17 Apr 2018 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 17 Apr 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
evm made online with mobile app
संभल मंडी समिति में ईवीएम सत्यापन के लिए स्ट्रांग रूम खुलवाते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के बाद ईवीएम को बदल दिए जाने के आरोपों से बचने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने नया फार्मूला निकाला है। आयोग फिजिकल वेरीफिकेशन मोबाइल एप के जरिये ईवीएम भौतिक सत्यापन करा रहा है। सत्यापन होते ही ईवीएम आयोग के साफ्टवेयर से ऑनलाइन जुड़ जाएंगी।  संभल में अधिकारियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई।                    
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश भर के जिला निर्वाचन अधिकारी को ईवीएम का शत प्रतिशत सत्यापन करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक जिले में यह कार्य 15 से 25 अप्रैल के बीच पूरा करने को कहा गया है। यह तैयारी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही है। इसके तहत सोमवार को संभल में प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में 2186 बैलेट यूनिट और 1750 कंट्रोल यूनिट मशीनें रखी हैं। 
विज्ञापन



उप जिलाधिकारी अमित कुमार ने अपनी मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खुलवाया। इसके बाद ईवीएम के प्रभारी अधिकारी/एसओसी चकबंदी, सहायक प्रभारी अधिकारी/सीओ चकबंदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के कार्यालय के स्टाफ की मौजूदगी में मोबाइल में अपलोड एप के जरिये ईवीएम का भौतिक सत्यापन करने का काम शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन होते हुए ईवीएम आयोग के साफ्टवेयर ट्रैकिंग सॉफ्टेवयर से जुड़ी जाएंगी। यह व्यवस्था ईवीएम बदलने के आरोपों से बचने के लिए की गई है।आयोग से ऑनलाइन जुड़ी ईवीएम से चुनाव होगा। वहीं, आयोग की इस पहल की खास बात यह भी है कि देश और दुनिया में कहीं भी बैठकर यह देखा जा सकेगा कि किस नंबर की ईवीएम किस जनपद में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed