फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Every person should do plantation from time to time in his life: CDO

प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में समय-समय पर जरूर करना चाहिए पौधरोपण: सीडीओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Every person should do plantation from time to time in his life: CDO
संभल। अमृत महोत्सव के तहत सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों की ओर से गांव बहापुर पट्टी में बनाए जा रहे हर्बल गार्डन में पौधरोपण किया। इस बीच ग्रामीणों को भी पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को करीब दो बजे मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी अन्य अधिकारियों के साथ विकासखंड की ग्राम पंचायत बहापुर पट्टी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनाए जा रहे हर्बल गार्डन में पहुंचे और बारी-बारी से पौधरोपण किया। दूसरे अधिकारियों की ओर से भी पौधरोपण किया गया। वहीं सीडीओ की ओर से ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। इससे वातावरण तो साफ-शुद्घ रहेगा ही, साथ ही आसपास सुंदरीकरण व हरियाली भी रहेगी। सीडीओ ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत मनरेगा की ओर से कर्मियों को लगाकर पीएचसी परिसर में हर्बल गार्डन बनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार के पौधे भी रोपित किए गए। इस बीच पीडी रमेश चंद्र, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, डीएसडब्ल्यूओ शैलेंद्र गौतम व एडीओ राजेश चौधरी समेत ग्राम प्रधान रूमावती व शबाना तथा समाज सेविका संगीता भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed