{"_id":"69fa50edaf2817201f05a33d","slug":"even-after-the-arrival-of-the-police-the-firing-did-not-stop-and-there-was-chaos-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129051-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस के पहुंचने के बाद भी फायरिंग बंद न होने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस के पहुंचने के बाद भी फायरिंग बंद न होने से मची अफरातफरी
विज्ञापन
जुनावई। बिधौती फाजिलपुर गांव में सोमवार की रात रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर पथराव व फायरिंग हुई, जिससे गांव व आसपास क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। पास में चल रहे घाट बाबा के मेले में भगदड़ मच गई और मेला उखड़ गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों ओर से दस नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के बिधौती फाजिलपुर गांव काफी समय से दो पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। इसको लेकर दोनों पक्षों में पहले भी टकराव हो चुका है। बीती रात करीब 11:30 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद बढ़ गया और पथराव व फायरिंग होने लगी। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर उप-निरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस के सामने एक-दूसरे के मकानों पर पथराव एवं फायरिंग करते रहे। घटना से पचास मीटर दूर घाट बाबा के मंदिर पर चल रहे मेले में अफरातफरी का माहौल बन गया। मेले में आए श्रद्धालु मौके से भाग खड़े हुए। जिसके चलते मेला उखड़ गया। एसआई द्वारा दी गई घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धीरज सिंह ने दोनों पार्टियों को ललकारते हुए दौड़ा लिया।
इस मामले में बैरपुर महराजी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार की ओर से एक पक्ष के गिरिराज सिंह, सतीश, ओमपाल, थान सिंह व हरिकिशन तथा दूसरे पक्ष के विपिन, मनोज, संजू और अवधेश सिंह सहित दस नामजद व चार अज्ञात लोगों पर हथियारों से लैस होकर बलबा करने एक-दूसरे को जान से मारने की नीयत से पथराव एवं फायरिंग करने के कारण धार्मिक स्थल पर भगदड़ मचने आदि को लेकर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कराई गई है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया थाना क्षेत्र के बिधौती फाजिलपुर गांव में रंजिश के चलते दो गुटों के बीच पथराव एवं फायरिंग की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस की ओर से दोनों पक्ष के दस नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।