{"_id":"69e1494fc1bc59b6c0090ee1","slug":"even-after-60-hours-no-trace-of-the-scribe-who-drowned-in-the-ganga-was-found-sambhal-news-c-204-1-chn1001-128578-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 60 घंटे बाद भी गंगा में डूबे मुंशी का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 60 घंटे बाद भी गंगा में डूबे मुंशी का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
जुनावई। कस्बे के असदपुर गंगा घाट पर मंगलवार को स्नान करते वक्त डूबे खनन मुंशी प्रबल चौहान उर्फ प्रवीन कुमार का 60 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा। घटना के बाद से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि सर्च अभियान जारी है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।
असदपुर गंगा घाट पर बालू खनन का ठेका एसएस मेजर्स इंफ्राटेक कंपनी के राजकुमार शर्मा के नाम है। मंगलवार सुबह खनन मुंशी प्रबल चौहान उर्फ प्रवीन कुमार, साइट इंचार्ज अशोक पाराशरी समेत चार लोगों के साथ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान प्रबल नहाने के लिए गए तो गंगा में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए अशोक पाराशरी और महेश भी पानी में उतरे, लेकिन वे भी खुद मुश्किल में पड़ गए।
कुछ ही देर में प्रबल सबकी नजरों से ओझल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ टीम व गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। बुधवार को भी सर्च अभियान जारी रहा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को भी पुलिस की निगरानी में दो स्टीमर, तीन नाव और गोताखोरों की मदद से फिर से तलाश की गई लेकिन सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विशेष मांग पर एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, लेकिन देर शाम तक चले सर्च अभियान में टीम को सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।