फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Even after 15 days of checking, the entire record was not available to the CMO office

चेकिंग के 15 दिन बाद भी सीएमओ दफ्तर को उपलब्ध नहीं हुआ पूरे रिकॉर्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Even after 15 days of checking, the entire record was not available to the CMO office
बहजोई। निजी अस्पतालों/ नर्सिंग होम में चेकिंग के 15 दिन बाद भी जिले भर के एमओआईसी की ओर से सीएमओ दफ्तर को पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह हाल तब है जबकि बीते दिनों डीएम के आदेश पर सीएमओ व क्वेक्स टीम के नोडल अधिकारी की देख-रेख में जिले भर के एमओआईसी की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित निजी अस्पतालों / नर्सिंग होम में चेकिंग की गई थी।
विज्ञापन

बीते दिनों कलक्ट्रेट के बाहर एक निजी नर्सिंग में उपचार के बाद जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आने पर डीएम ने सख्ती दिखाई थी और सीएमओ को जिले भर के निजी अस्पतालों/ नर्सिंग होम में चेकिंग करने के आदेश दिए गए थे। इसको लेकर सीएमओ डॉ. पंकज विश्नोई की ओर से जिले भर के एमओआईसी को अपने-अपने क्षेत्र के निजी अस्पतालों/ नर्सिंग होम पर चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। पूरे मामले में सभी एमओआईसी की ओर से बीते नौ व 10 मई 2022 को सभी एमओआईसी की ओर से निजी अस्पतालों/ नर्सिंग होम में पहुंचकर चेकिंग की गई थी। इसमें सभी एमओआईसी की ओर से सीएमओ दफ्तर को करीब पचास से अधिक निजी अस्पतालों/ नर्सिंग होम के संचालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराए जाने को लेकर तहरीर देने व सौ से अधिक संचालकों से अभिलेख तलब किए जाने की जानकारी दी गई थी। साथ ही सभी एमओआईसी ने संचालकों के अभिलेख तलब करने को लेकर सप्ताह भर का समय दिया था। अब खास बात यह है कि 15 दिन से अधिक का समय हो गया है। सभी एमओआईसी की ओर से चेकिंग को लेकर 43 संचालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराए जाने की बात कही गई है, लेकिन अभी तक सभी एमओआईसी की ओर से संचालकों से अभिलेख तलब किए जाने की स्थिति साफ नहीं की गई है। इसके चलते चेकिंग में पाए निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई प्रभावित हो रही है। पूरे मामले में क्वेक्स प्रभारी डा. विरास यादव का कहना था जिले भर के एमओआईसी से मिली सूची में 43 निजी अस्पतालों/ नर्सिंग होम के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

----
----
बीते दिनों की गई चेकिंग को लेकर सभी एमओआईसी की ओर से 43 निजी अस्पतालों/ नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराए जाने की सूची मिली है। इसके अलावा चेकिंग किए गए दूसरे निजी अस्पतालों/ नर्सिंग होम के अभिलेख सप्ताह भर में उपलब्ध कराए जाने को लेकर पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संतोष कुमार, कार्यवाहक सीएमओ, जिला संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed