फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Error: 25,788 units of store found in the meter of nine consumers

गड़बड़ी : नौ उपभोक्ताओं के मीटर में 25,788 यूनिट स्टोर मिली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Error: 25,788 units of store found in the meter of nine consumers
चंदौसी(संभल)। बबराला डिविजन के धनारी में चेकिंग के दौरान एसडीओ विद्युत ने नौ उपभोक्ताओं के मीटर में 25,788 यूनिट स्टोर पाई गई। उपभोक्ताओं ने कम बिलिंग और बिजली स्टोर के लिए मीटर रीडर को जिम्मेदार ठहराया है। एसडीओ के नोटिस पर बिलिंग कंपनी के सुपरवाइजर ने मीटर रीडर के खिलाफ थाना धनारी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपखंड धनारी के एसडीओ पुनीत दुबे ने धनारी गांव में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान धनारी स्टेशन के निकट उपभोक्ता उदयवीर, कमलदेव, विद्याराम, अनिल कुमार, जीवन सिंह, ओमकार, खलील, उधरनपुर धनारी में संकेत शर्मा, मालदेयी के विद्युत मीटर की चेकिंग की। इन उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर में यूनिट स्टोर मिलीं। मामले को लेकर उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर रीडर के द्वारा ही पूर्व में कम बिलिंग की जाती रही। उपभोक्ताओं ने मीटर रीडर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

जांच में नौ उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर में दर्ज कर 25788 यूनिट की धनराशि एक लाख 59 हजार रुपये निर्धारित की। इसके बाद एसडीओ विद्युत धनारी पुनीत दुबे ने एक्सईएन विद्युत बबराला को भेजे पत्र में उपभोक्ताओं के बकाया बिल की वसूली, मीटर रीडिंग कंपनी से बकाया धनराधि के बराबर जुर्माना की राशि को भुगतान में काटने की संस्तुति की है। साथ ही जिम्मेदार मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई के लिए बिल रीडिंग कंपनी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलिंग कंपनी ने आरोपी मीडर रीडर के खिलाफ दी तहरीर
एसडीओ धनारी की शिकायत पर बिलिंग कंपनी के सुपरवाइजर विकास कुमार ने थाना धनारी में मीटर रीडर के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि आरोपी मीटर रीडर ने उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर में कम रीडिंग डालकर स्टोर की है। आरोपी ने कंपनी के नियमों का पालन नहीं किया, कंपनी की छवि धूमिल की है। विभाग को राजस्व की हानि हुई है। आरोपी मीडर रीडर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर में यूनिट स्टोर मिली हैं। इस मामले में मीटर रीडर की लापरवाही सामने आई है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कंपनी को पत्र लिखा गया है तथा मीटर में स्टोर हुई यूनिट के बराबर जुर्माने की धनराशि कंपनी के भुगतान से काटने की संस्तुति की है।
पुनीत दुबे, एसडीओ विद्युत धनारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed