{"_id":"66db8a87fb0f3342c60258d4","slug":"entrepreneurs-put-forward-the-problems-before-the-deputy-commissioner-of-industries-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-114080-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: उद्यमियों ने उपायुक्त उद्योग के समक्ष रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: उद्यमियों ने उपायुक्त उद्योग के समक्ष रखीं समस्याएं
Sat, 07 Sep 2024 04:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
संभल। नगर के एक रेस्टोरेंट में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से मंथन कार्यक्रम बृहस्पतिवार की रात को आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी उद्यमियों से जानकारी ली।
उपायुक्त उद्योग ने कहा कि वह उद्यमियों की हर समस्या का हल करेंगे। धारा 80 में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए करार पर भी चर्चा की। कहा कि जो दिक्कत उद्यमियों के सामने आए वह उन्हें अवगत कराएं। समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा। इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए करार जल्द धरातल पर उतारने के लिए प्रयास करेंगे। जिससे जिले में विकास तेजी से हो सके और रोजगार के अवसर बढ़ जाएं। उद्यमियों को गंगा एक्सप्रेस-वे के चालू होने से मिलने वाले लाभ और औद्योगिक गलियारे से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।
आईआईए के चैप्टर चेयरमैन कमल कौशल वार्ष्णेय ने कहा कि उद्यमियो को इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट नहीं मिलती है। ईएसआईसी का अस्पताल जिले में नहीं है। मुरादाबाद जाना पड़ता है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं की सही से जानकारी भी नहीं मिलती है। संजय सांख्यधर ने बताया कि जिले में मेंथा, मीट, हस्तशिल्प व कई बड़े उद्योग हैं। इनका बड़ा क्षेत्र है। सिंथेटिक मेंथोल ने कारोबारियों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विकास वार्ष्णेय ने कहा कि सरकारी विभागों में एनओसी देने में लापरवाही की जा रही है। ताहिर सलामी ने कहा कि हस्तशिल्पियों को लोन मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। संजय गुप्ता ने कहा कि मसाला उद्योग में चल रही समस्याओं से अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान सुबोध गुप्ता, अरविंद अरोरा, अमित , सुहैल परवेज, नीरज अग्रवाल, लोकेश जैन, नीरज चौधरी, नितिन अग्रवाल, शाजिया खान, अंकुश सिंघल आदि मौजूद रहे।