फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Entire city submerged due to one hour of rain

एक घंटे की बारिश से जलमग्न हुआ पूरा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:00 AM IST
सार

एक घंटे की बारिश से जलमग्न हुआ पूरा शहरचंदौसी।एक घंटे की झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया।शाम छह बजे पानी सड़कों से उतरने के बाद नागरिकों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन
Entire city submerged due to one hour of rain

विस्तार

एक घंटे की बारिश से जलमग्न हुआ पूरा शहर
विज्ञापन

चंदौसी। एक घंटे की झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। जिससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। अपराह्न तीन बजे शुरू हुई बारिश चार बजे तक जारी बनी रही। बारिश के बाद मौसम ने ठंडक का अहसास दिलाना शुरू कर दिया गया है।
शुक्रवार की सुबह सात बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर तीन बजे शुरू हुई झमाझम बारिश से शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश से स्टेशन रोड, रामस्वरूप रोड, आवास विकास कॉलोनी, गोशाला रोड, शक्ति नगर, मुंसिफ रोड, सुभाष रोड, बिसौली गेट, संभल गेट, सीता रोड, जारई गेट, सीकरी गेट, सेमर टोला, पंचशील कॉलोनी, विकास नगर सहित अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। साथ ही गली-मोहल्लों में भी जलभराव हो गया। सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन के दौरान नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे पानी सड़कों से उतरने के बाद नागरिकों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर तीन घंटे के बाद उतरा पानी
चंदौसी में बारिश के बाद स्टेशन रोड पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया। चार बजे बारिश बंद हो, पर वहां जमा हुए पानी को निकलने में तीन घंटे लग गए। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी से होकर गुजरने वाली कई बाइक व स्कूटी बीच में ही बंद हो गई। पानी में ही लोग पैदल खींचकर ले जाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed