फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Entering the house, the young man molested the teenager

घर में घुसकर युवक ने किशोरी से की छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Entering the house, the young man molested the teenager
धनारी। सोते समय घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी से छेड़खानी की। जागने पर किशोरी ने शोर मचा दिया। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। घटना शनिवार रात धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन शनिवार की रात कमरे में सो रही थी तथा अन्य परिजन मकान की छत पर सो रहे थे। रात करीब दस बजे पड़ोस का युवक घर में घुस आया और कमरे में उसकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगा। जागने पर किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन भी छत से नीचे आ गए और भाग रहे युवक को दबोच लिया। उसकी धुनाई की। इस दौरान छूट की कोशिश में आरोपी युवक का सिर दरवाजे की चौखट में लग गया और उसके सिर में चोट लग गई। सूचना देकर आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल का सीएचसी गुन्नौर में उपचार कराया गया है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed